MBR GPT Hard Disk Error Fix Karne ki Jankari

MBR GPT Hard Disk error fix karne ki jankari hindi me, wundows cannot be installed to the disk GPT MBR disk error fix kaise kare.

Feb 11, 2024 - 08:25
Feb 11, 2024 - 08:25
 0
MBR GPT Hard Disk Error Fix Karne ki Jankari
MBR GPT Hard Disk Error Fix Karne ki Jankari

Welcome to my latest GPT Hard Disk Error article. Kya aapko is MSG Windows cannot be installed to the disk GPT, MBR Error की वजह से Windows नहीं install कर पा रहे हो।  तो मेरा आज का यह आर्टिकल आप लोगो के लिए ही है। अपने आज के इस आर्टिकल के द्वारा मैं आपको इसी एरर को दूर करने का तरीका बता रहा हु। तो चलिए पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए शुरू करते है अपना आज का यह आर्टिकल जिसका नाम है. MBR GPT Hard Disk Error Fix Karne ki Jankari.

MBR GPT Hard Disk Error Fix Karne ki Jankari

आज मैं आपके सामने जिस error की बात कर रहा हु वो error हम लोगो को तब देखने को मिलता है। जब हम अपने सिस्टम में Windows को install करते है, Windows cannot be installed to this disk. The selected disk has an MBR partition table. On EFI systems, Windows can only installed to GPT disks. मुझे यकीं है यह Error आप में से बहुत से लोगो को जरुर देखने को मिला होगा।  जब भी आप अपने सिस्टम में Windows इंस्टाल करते हो। और फिर इस एरर को दूर करने के लिए आप लोग YouTube की शरण में जाते हो। और सर्च करते हो कि आखिर यह एरर कैसे दूर किया जाये। 

MBR GPT Hard Disk Error Fix Karne ki Jankari

YouTube पर सर्च करने पर आपको इस समस्या का समाधान मिल भी जाता है। लेकिन YouTube जो आपको सबसे ज्यादा तरीके मिलेंगे उसमे आपको हार्ड डिस्क को फोर्मेट करना पड़ता है। अब हमारी हार्ड डिस्क के अन्दर तो जरुरी डाटा होता है। हर कोई तो हार्ड डिस्क फोर्मेट नहीं कर सकता। 

तो फिर इस समस्या का समाधान कैसे करे कि हमारी हार्ड डिस्क फोर्मेट भी ना हो और कंप्यूटर में Windows install भी हो जाये। तो अपनी इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको दोनों ही तरीके बताऊंगा जिसके माध्यम से आप इस समस्या को दूर कर सकते हो। 

पहले समझ लेते है कि यह MBR GPT Hard Disk Error हमको किन किन डेस्कटॉप और लेपटोप में देखने को मिलता है। जैसा कि आप सभी जानते ही हो आजकल जितने भी Laptop या Desktop आते है वो बिना DVD Drive के आते है। अगर आपको डेस्कटॉप या लेपटोप में windows install करनी होती है। 

तो आप Bootable Pan Drive  या USB DVD Drive के माध्यम से windows install करते हो। तो यह समस्या केवल उन्ही सिस्टम में आती है जिसमे इनबिल्ट डीवीडी ड्राइव नहीं होती। और आप Pan drive के माध्यम से windows install करते हो। इस एरर की वजह केवल आपकी Bootable Pan Drive होती है। 

MBR GPT Hard Disk Error Fix करने के लिए में आपको दो तरीके बता रहा है। पहला तरीका Pan Drive से जुड़ा है जिसे करने के बाद आपको अपनी पूरी हार्ड डिस्क को फोर्मेट नहीं करना पड़ेगा। और दुसरे तरीके में आपको अपनी हार्ड डिस्क को फोर्मेट करना पड़ेगा। तो हम यहाँ दोनों ही तरीके को देखते है। तो चलिए अब मैं आपको पहला तरीका बताता हु जो कि पैन ड्राइव से जुड़ा है। 

MBR GPT Hard Disk error 100% Fix

इस error को फिक्स करने के लिए सबसे आसन तरीका आपकी पेन ड्राइव से जुड़ा है। जब भी आप पेन Drive को Bootebale बनाते हो तो वहा आपको वो सेटिंग करनी है जो मैं आपको बताने वाला हु। वो सेटिंग करने के बाद आप बहुत ही आराम से अपने Laptop या desktop में windows install कर सकते हो। अधिकतर Bootable Pan Drive बनाने के लिए इस टूल का इस्तेमाल किया जाता है।

इस टूल को ओपन करने के बाद आपको उपर दिए गये चित्र के अनुसार Partition scheme वाले बटन पर क्लिक करके MBR को सलेक्ट करना है। उसी के बाद आपको बूटेबल पेन ड्राइव बनानी है। मेरे द्वारा बताई गयी यह सेटिंग करने के बाद आप बहुत ही आराम से अपने Laptop या डेस्कटॉप में Windows install कर सकते हो। आपको किसी भी तरह का कोइ एरर नहीं दिखाई देगा। 

अब बात करते है दुसरे तरीके की जिसमे आपको अपनी पूरी हार्ड डिस्क को फोर्मेट करना होगा। इसके लिए जब आप बूटेबल पेन ड्राइव लगा कर windows इंस्टाल करते हो तो शुरू में जहा Install करने वाला बटन आता है। उस जगह आपको Shift के साथ F10 का बटन दबाना है। 

यानी Shift F10 बटन एक साथ दबाने से आपके सामने Dos खुल जायेगा जिसमे आपको diskpart लिख कर Enter दबाना है। इसके बाद आपको list disk लिख कर enter दबाना है। अब आपके सामने Disk के विकल्प आते है। अब आपको select disk 0 लिख कर enter का बटन दबाना है। 

एसा करते ही आपकी डिस्क सलेक्ट हो जाएगी। अब आपको clean लिख कर enter का बटन दबाना है। बस इतना करते ही आपकी हार्ड डिस्क फोर्मेट हो जायेगा। अब आपको convert GPT लिख कर Enter बटन दबाना है। इसके बाद आपकी हार्ड डिस्क कन्वर्ट हो जाएगी। उसके बाद आप आराम से windows install करिए आपको किसी तरह का कोई एरर नहीं आएगा। 

MBR GPT Hard Disk Error Fix Karne ki Jankari के द्वारा मैंने आपको 2 तरीके बताये है, इस एरर को फिक्स करने के। इसमें पहला तरीका सबसे ज्यादा बेस्ट है।  जिसमे आपको हार्ड डिस्क को फोर्मेट करने की जरूरत नहीं पड़ती। तो मुझे उम्मीद है मेरा आज का यह आर्टिकल आप लोगो के लिए जरुर काम का साबित हुवा होगा।  आगे भी आप लोगो के लिए ऐसे ही आर्टिकल लाता रहूँगा। आप मेरे साथ इसी तरह जुड़े रहे और इन्तजार करिए मेरी आने वाली पोस्टो का। 

Udemy video downloader software ki jankari

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow