Top 3 Image to Text Converter ki Jankari

Welcome to My Latest Top 3 Image to Text Converter Article. अगर आपके पास कोई Text वाली Image है और आप उसके टेक्स्ट को Text File me Convert करना चाहते हो.

Jan 2, 2024 - 07:40
Jan 2, 2024 - 07:40
 0
Top 3 Image to Text Converter ki Jankari
Top 3 Image to Text Converter ki Jankari

Welcome to My Latest Top 3 Image to Text Converter Article. अगर आपके पास कोई Text वाली Image है। और आप उसके टेक्स्ट को Text File me Convert करना चाहते हो, तो मेरा आज का यह आर्टिकल इसी टोपिक से जुड़ा है। अपने आज के इस आर्टिकल के द्वारा मैं आप सभी को Top 3 Image to Text Converter Website की जानकारी देने वाला हु। तो Top 3 Image to Text Converter ki Jankari प्राप्त करने के लिए पढ़िए मेरा यह आर्टिकल। 

Top 3 Image to Text Converter ki Jankari

Top 3 Image to Text Converter ki Jankari

हम में से अधिकतर लोग टायपिंग का काम करते है, या फिर ऑनलाइन आर्टिकल लिखते है। और यह काम करने के लिए अक्सर हम लोग कुछ ऐसी images का सहरा लेते है। जिसमे कुछ लिखा होता है। जब टेक्स्ट छोटा होता है, तो हम लोग बहुत ही आराम से उस टेक्स्ट को लिख लेते है। लेकिन जब फोटो के अन्दर बहुत सारा टेक्स्ट लिखा होता है। तो उसको लिखने में हमारा बहुत सारा टाइम बर्बाद चला जाता है। 

हलाकि जिन लोगो की टायपिंग स्पीड तेज़ होती है। वो लोग तो बहुत ही आराम से टायपिंग कर लेते है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जिनकी टायपिंग स्पीड अच्छी नहीं होती है। तो उन लोगो को बहुत ज्यादा परेशानी होती है हिंदी की टायपिंग करने में। अगर कैसा हो कि आप अपनी फोटो के टेक्स्ट को एक टेक्स File में कन्वर्ट कर सको।  तो मैं आपको बताना चाहूँगा कि आप बहुत ही आराम से किसी भी images को text में Convert कर सकते है। 

जिन लोगो को Image to Text Converter की जानकारी है। वो अक्सर Google Drive पर अपनी images Upload करके उसे टेक्स्ट में कन्वर्ट कर लेते है। लेकिन यहाँ मैं आपको जो तरीका बताने वाला हु। वो तरीका गूगल ड्राइव का नहीं है बल्कि ऐसी वेबसाइट का है। जिस पर आप अपनी किसी भी फोटो को अपलोड करके उसके टेक्स्ट को Text फाइल में कन्वर्ट कर सकते हो। 

Top 3 Image to Text Converter Website

अपनी इस पोस्ट के माध्यम से मैं आप सभी को Top 3 Image to Text Converter Website ki Jankari देने वाला हु। जो आप सभी लोगो को जरुर पसंद आएगी। और आप उसका इस्तेमाल करके किसी भी फोटो में से टेक्स्ट को कॉपी कर सकते है। तो चलिए अब उन Top 3 Image to Text Converter वेबसाइट के बारे में जानकारी प्राप्त करते है। 

prepostseo.com

मेरी लिस्ट में पहली Image to Text Converter Website prepostseo नाम की है। यह एक ऐसी वेबसाइट है जो आपकी किसी भी इमेज में से टेक्स्ट को बहुत ही बेहतरीन तरीके से कन्वर्ट कर देती है। यह एक बहुत ही नार्मल इंटरफेस की वेबसाइट है। जिसमे आपको केवल उस फोटो को अपलोड करना पड़ता है। जिसमे से आपको टेक्स्ट को कॉपी करना होता है। इस वेबसाइट की सबसे बड़ी खासियत यह है, कि यह उन फोटो में से भी टेक्स्ट निकाल लेता है। जिनका साइज़ बहुत कम होता है।

यह वेबसाइट भरोसेमंद है, इसमें आपका कोई भी डाटा लिक नहीं होता है। आपके द्वारा फोटो अपलोड करने के बाद आपकी फोटो इनके सर्वर पर अपलोड नहीं होती।  आपका काम पूरा होने के बाद फोटो अपने आप ही डिलीट हो जाती है। तो इसलिए आप बिना किसी भय के इस वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते है। इस वेबसाइट में आपको और भी टूल मिल जाते है। जिनका इस्तेमाल आप अपनी जरूत के अनुसार कर सकते है। 

utilities-online.info

मेरी लिस्ट में दूसरी Image to Text Converter Website utilities online की है। यह वेबसाइट भी एक बहुत ही बेहतरीन वेबसाइट है। जो किसी भी इमेज में से टेक्स्ट को बहुत ही आराम से कन्वर्ट कर देती है। आपकी इमेज में भले ही कोई भी भाषा हो यह इस वेबसाइट के माध्यम से आप किसी भी भाषा के टेक्स्ट को बहुत ही आराम से कॉपी कर सकते है। इस वेबसाइट का इंटरफेस भी बहुत ही नार्मल है। इसलिए आपको इसे इस्तेमाल करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। यह वेबसाइट भी इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह सेफ है। 

imagetotext.info

मेरी लिस्ट में तीसरी image to Text Converter Website है, imagetotext नाम की। उपर दी गयी दोनों वेबसाइट की तरह इस वेबसाइट का इंटरफेस भी बहुत ही नार्मल है। इस वेबसाइट को इस्तेमाल करने में भी आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। इमेज के टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए इसमें भी आपको अपनी इमेज को अपलोड करना होगा। अपलोड करते ही आपकी इमेज टेक्स्ट में कन्वर्ट हो जाएगी। 

उपर दी गयी Top 3 Image to Text Converter वेबसाइट free है। यानी आप इनका इस्तेमाल फ्री में भी कर सकते है। और इनके Paid version भी ले सकते है। मुझे उम्मीद है जो लोग Image to Text Converter tool की तलाश कर रहे थे। उनकी तलाश मेरी आज की यह पोस्ट पढने के बाद खत्म हो गयी होगी। आगे भी आप लोगो के लिए ऐसी ही जानकारी लाता रहूँगा. आप मेरे साथ इसी तरह जुड़े रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow